― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वाधीनता सेनानियों ने अपने लहू से सींचा है भारत को - राकेश...

स्वाधीनता सेनानियों ने अपने लहू से सींचा है भारत को – राकेश मिश्रा

  • अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया याद

जौनपुर धारा, खुटहन। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लाक परिसर में स्थापित क्रांति स्तंभ पर धूप, दीप एवं पुष्प अर्पित कर स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान भारत माता के गगनचुंबी जय घोष और राष्ट्र गान भी हुआ। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने स्वाधीनता आंदोलन के सेनानियों को याद करते हुए कहा कि आज ही के दिन सन 1942 में अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त होने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत हुई। इस आंदोलन ने समूचे भारत को एक सूत्र में बांध दिया और देश का हर व्यक्ति स्वतंत्र होने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गए। श्री मिश्र ने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और त्याग की बुनियाद पर स्वतंत्र भारत खड़ा है, स्वाधीनता सेनानियों ने अपने लहू से भारत को सींचा है। देश के हर व्यक्ति को उन समस्त शहीदों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की खुशहाली और तरक्की के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान देना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता परवेज अहमद, युवा नेता रत्नेश यादव, विपिन शर्मा, दीपक कन्नौजिया, रामविलास यादव, बलराम मौर्या, गजराज, कुसुम मौर्या दीपक शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...