Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का...

हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य : मनीष शुक्ला

  • आज देश में गरीबों के लिए सिर्फ योजनाएं ही नहीं बन रही हैं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है : मनीष शुक्ला

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन आज करंजाकला ब्लाक के परसनी ग्राम पहुंची जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मंत्री रविन्द्र सिंह, राजू दादा एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन उपस्थित रहे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के योजनाओं और उनके सफल क्रियान्वयन से विपक्ष विचलित है। गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई पड़ती है। वह लोग समाज का विभाजन करने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहकर समाज को एकजुट करते हुए राष्ट्रीय सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों से सोमवार को संवाद करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि आज देश में गरीबों के लिए सिर्फ योजनाएं ही नहीं बन रही हैं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के गांव, गरीब और नौजवान तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को जनता से मिल रहा प्यार इस बात का प्रमाण है। भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की मेहनत का परिणाम है कि आज प्रदेश के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 55 लाख गरीबों को घर मिला है, तीन करोड़ लोगों को शौचालय, 1.75 लाख गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत प्रâी गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 54 लाख परिवारों को प्रâी में बिजली का कनेक्शन, 1 लाख 21 हजार गांवों तक बिजली पहुंची है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजकेशर पाल, धर्मेन्द्र मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री अंशुमान सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजीव शर्मा, इन्द्र्सेन सिंह, प्रशान्त रंजन सिंह, मनीष गुप्ता, सत्येन्द्र शुक्ला, राधे श्याम गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।