Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर-घर पहुंच रहा पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र

घर-घर पहुंच रहा पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र का वितरण पुरे देश में जोर शोर से चल रहा है। जिसके अन्तर्गत जौनपुर में भी घर-घर जाकर विश्व हिन्दू परिषद, संघ के कार्यकर्ता पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को जौनपुर नगर के न्यू भगवती कॉलोनी में भी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री आशीष मिश्र के नेतृत्व में कॉलोनी के लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ जय श्री राम का नारा लगाते हुए कॉलोनी के सभी घरों में पूजित अक्षत वितरित किया, साथ ही 22 जनवरी को सुबह दीवानी कचहरी के सामने स्थित शिव मंदिर में सामूहिक पुजा आरती एवं शाम को घर-घर दीपावली मनाने का संकल्प लिया। आशीष ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी नए कपड़े पहने, घर में अधिक से अधिक दिए जलाकर दीपावली मनाएं, आपस में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाएं तथा सभी लोग अपने नजदीकी मंदिर को सजाकर उसमें पूजा आरती करें। उक्त अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, जयप्रकाश सिंह, बटुक नाथ सिंह, अरुण सिंह, अंजनी तिवारी, अतुल उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, सत्यभान सिंह, हरिकेश सिंह, सतेंद्र सिंह, नवीन मिश्र, शिवम मिश्र, जयप्रकाश श्रीवास्तव, नागेंद्र मिश्र इत्यादि लोगों की सहभागिता रही।