Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम हिसामपुर में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा गया कि दो युवक सार्वजनिक रूप से असलहे से फायरिंग कर रहे हैं। इस खतरनाक और गैरकानूनी हरकत पर जफराबाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शम्भू पुत्र नन्दलाल और मदन पुत्र शम्भू के रूप में हुई है, जो दोनों ग्राम हिसामपुर, थाना जफराबाद, जौनपुर के निवासी हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्राम हिसामपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दो युवक खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जफराबाद पुलिस ने वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया और बिना किसी शिकायत के स्वत: मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह सामाजिक उत्सव में हो या व्यक्तिगत प्रदर्शन में। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो से ही यह स्पष्ट था कि फायरिंग का मकसद केवल दिखावा था, लेकिन यह कानून व्यवस्था के लिए सीधा खतरा है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और उनके पास से बरामद हथियारों की जांच के लिए विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।