― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहर्षोल्लास के साथ मना विहिप का स्थापना दिवस

हर्षोल्लास के साथ मना विहिप का स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रीकृष्णजन्माष्टमी के साथ ही एक पखवारे से जिले के समस्त प्रखंडों में मनाया जा रहा विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस रविवार को नगर के बाबा केरारबीर मंदिर निकट सद्भावना पुल के पास बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल ने सन 1964 में जन्माष्टमी के दिन किन परिस्थितियों में व किन कारणों से विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की थी। उस परिवेष में हिंदुओं के पास किस प्रकार की कठिनाइयां थी। उसका विस्तार से जिक्र करते हुए विश्व हिंदू परिषद में किस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की स्थापना की लड़ाई, बाबा अमरनाथ की यात्रा का संघर्ष हुआ। हिंदुओं की समानता समरसता गौ-सेवा गोवर्धन हेतु कार्यक्रम पूरे देश में हो रहे हैं उसकी चर्चा की। कार्यक्रम अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद पूरे देश में जिस प्रकार से कार्य कर रहा है वह अनुसरण के योग्य है, उसके लिए जितनी तारीफ की जाए कम है। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला अध्यक्ष विमल ने प्रस्तुत किया। संचालन जिला मंत्री डॉ.आशीष मिश्रा तथा विभाग अध्यक्ष उदयराज सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर किया। कार्यक्रम में विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, सह मंत्री जन्मेजा तिवारी, प्रांत गोरक्षा प्रमुख विजय सिंह, विभाग संयोजक आशुतोष सिंह, जिला संघचालक सुभाष सिंह, चलाजिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय, साधु तिवारी, बृजेश सिंह, जिला प्रचार प्रमुख सुनील शर्मा, बजरंग दल सह संयोजक संकल्प मिश्र, गो-सेवक पवन, पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, डॉ.इंद्रा सिंह, लोक सेवा आयोग सदस्य आर.एन.त्रिपाठी, मनीष सेठ के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Share Now...