जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर प्रत्येक वर्ष 9 से 15 सितंबर के बीच जेसी सेवा सप्ताह आयोजित करता है। जिसका शुभारंभ सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ के कर कमलों द्वारा कोतवाली चौराहे पर फीता काटकर किया गया। संस्थाध्यक्ष जेसी दिलीप सिंह द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जेसी सेवा सप्ताह के चेयरमैन हफ़ीज़ शाह ने पूरे सप्ताह में किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने संस्था द्वारा वर्ष पर्यंत किए जाने वाले कार्यों की सराहना की तथा जेसी सप्ताह में सेवा कार्यों को करने के लिए संस्था अध्यक्ष, चेयरमैन व पूरी संस्था को शुभ शुभकामनाएं दीं। सेवा सप्ताह के प्रथम दिन संस्था द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। डॉ.प्रशांत द्विवेदी, डॉ.हर्ष विक्रम सिंह द्वारा लगभग 145मरीजों की जांच की गई तथा नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। तत्पश्चात जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। जिसमें सौम्या केसरी, मोहम्मद सारीब, जीतेन्द्र गुप्ता, गौरव सेठ सहित लगभग 13 लोगों ने ब्लड डोनेशन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर दिवस प्रभारी पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, शशांक सिंह रानू, संजय गुप्ता मण्डल अधिकारी गौरव सेठ, धर्मेन्द्र सेठ, पूर्व अध्यक्ष रत्नेश गुप्ता, संजय बैंकर, रंजीत सिंह ‘सोनू, सर्वेश गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, राजकुमार जायसवाल, संतोष अग्रहरि मेडिकल, रमेश श्रीवास्तव, रतन सिकरी, विशाल वर्मा, भरत सेठ, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अजय नाथ जायसवाल, रितुल पाठक, राज साहू, अभिषेक बैंकर, मोहित मौर्या, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
सेवा कार्यो मे अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर : बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’

Previous article
Next article


