Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहम होली भी खेलेंगे और ईद भी मनाएंगे : अभिषेक सिंह

हम होली भी खेलेंगे और ईद भी मनाएंगे : अभिषेक सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर के होली चाइल्ड अकैडमी स्कूल प्रांगण में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा होली व ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं नवरात्रि के पावन अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जनपद व प्रदेश के कलाकारों ने भक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की साथ ही एक-दूसरे को अबीर व इत्र के साथ ही गले लगाकर बधाई दिया। इस अवसर पर पूर्व आई.ए.एस अभिषेक सिंह ने कहा कि जौनपुर एक ऐसा शहर है जहां से एकता प्रेम और सौहार्द भाईचारे का संदेश पूरे देश दुनिया में जाता है। संस्था अध्यक्ष मिनाज शेख ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव सलमान शेख ने किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.विवेक श्रीवास्तव साल्वेशन हॉस्पिटल, हर्षवर्धन रघुवंशी, डॉ.अब्दुल कादिर खान, नन्हेंलाल वर्मा ने सभी का अंगवस्त्र एवं माला के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ.सुभाष सिंह, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार, लोक सेवा आयोग सदस्य आर.एन.त्रिपाठी, पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव ममन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका दिनेश टंडन रहें। इस अवसर इंद्रभान सिंह इंदू, डॉ.अशोक रघुवंशी, नीरज सिंह, अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉ.अरुण कुमार मिश्रा, डॉ.प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ.क्षितिज शर्मा, अमित गुप्ता, डॉ.जंग बहादुर सिंह, नीलम सिंह, अमित गुप्ता, एआरटीओ सत्येंद्र सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, अमित श्रीवास्तव, डॉ.अंजना सिंह, राखी सिंह, पूनम जायसवाल सहित आदि उपस्थित रहें।