Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमाता-पिता को निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

माता-पिता को निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र भुवालापट्टी गांव में गुरुवार को अपने ही माता पिता से मारपीट कर घर से निकाल रहे पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भुवालापट्टी निवासी ओमप्रकाश मौर्य की पत्नी उर्मिला कैंसर रोग की मरीज बतायी जा रही है। उनका पुत्र आशुतोष मौर्य  रोजी-रोटी कमाने के सिलसिले में बाहर रहता है।वह दो-तीन दिन पहले ही घर आया था। वह किसी विवाद को लेकर अपने ही माता-पिता को घऱ से बाहर निकालने लगा। जब माँ बाप ने विरोध किया तब वह मारपीट करने लगा। मामला काफी बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुँची ने आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आशुतोष ने अपनी पसन्द की लड़की से विवाह किया है। जिसको लेकर परिवार में पहले से ही खटपट चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।