Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरहत्या के मामले में डॉक्टर के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल 

हत्या के मामले में डॉक्टर के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल 

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ मरीज के मर जाने के मामले में आरोप पत्र न्यायालय भेज दिया है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बाजार में स्थित जोया नर्सिंग होम चला रहें जफर आबदी पुत्र मोहम्मद वकीर के खिलाफ मल्हनी निवासी रूबियां ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि चिकित्सक द्वारा बरती गई लापरवाही से उसके मरीज का जो प्रसव पीड़ा से परेशान थी। ऑपरेशन किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए विवेचना गोविंद देव मिश्र को सौंप दिया था। विवेचक द्वारा जफर आबदी समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। अदालत में चिकित्सक को न्यायालय में हाजिर होने के लिए समन जारी किया है। लेकिन कई तारीख बीत जाने के बाद भी गैर इरादतन हत्या के मामले में यह चिकित्सक अब तक न्यायालय में हाजिर नहीं हो सका है। चर्चा में कहा जाता है कि अभी भी यह चिकित्सक गौराबादशाहपुर के पास अपना एक नर्सिंग होम फिर से चला रहा है। विवेचक द्वारा इनके समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र धारा 304 दाखिल कर दिया है।