Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरदो सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दो सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के निकट गुरुवार की शाम 6बजे सुजानगंज से मुंगराबादशाहपुर आ रहे बाईक सवार दो युवकों की अनियन्त्रित पिकअप की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस।

बताते हैं कि गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे सुजानगंज की तरफ से एक बाईक पर सवार दो युवक मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे थे कि मधुपुर गांव के निकट पहुँचते ही मुंगराबादशाहपुर की तरफ से सुजानगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाईक के परखच्चे उड़ गए और बाईक सवार दोनों युवक हवा में उछल गए। गम्भीर रूप से घायल युवकों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों की पहचान शंकर चौहान 35पुत्र बब्लू चौहान मीरपुर सराय ममरेज प्रयागराज, अरविन्द चौहान 36 पुत्र राजेंद्र चौहान मीरपुर सराय ममरेज प्रयागराज के रूप में हुआ। घटना के बाद मौका पाकर पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मधुपुर गांव के निकट घटना हुई है। पिकअप की टक्कर से दोनों युवकों की मौत हो गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद दोनों युवकों के शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदसपुर गांव निवासी चंदन यादव 22 पुत्र अमर बहादुर यादव अपनी बाइक से मुंगराबादशाहपुर से घर लौट रहे थे जैसे ही वह नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार टेंपो से टकरा गए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। भिडंत बाद टैंपो पलट गया और उसमें सवार लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।दरोगा संजय वर्मा ने बताया कि तीन युवकों की दो सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

माल लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर की मौत

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को सरिया लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से रायबरेली जौनपुर हाइवे पर दादा ढाबा के पास ड्राइवर की मौत हो गई। बताया जाता है कि सुग्गू 25 पुत्र दयाराम सरोज नारायनडीह गांव निवासी ट्रैक्टर लेकर सतहरिया गए थे। जहां से किसी दुकान पर से ट्राली पर सरिया लोड कर क्षेत्र अंतर्गत मादरडीह गांव जा रहे थे। वहीं ट्रैक्टर जौनपुर रायबरेली हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सुग्गु गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनकर परिवार जनों में मातम छा गया और कोहराम मच गया। संजय वर्मा थाना प्रभारी का कहना है कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गया हाईवे पर जिसके चपेट में आने से चालक की मौत हो गई और शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।