Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य विभाग के टीम की जांच में मिली गडबड़ी

स्वास्थ्य विभाग के टीम की जांच में मिली गडबड़ी

जौनपुर धारा, गोरखपुर । शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह के नेतृत्व में  माँ शांति हॉस्पिटल बड़हलगंज में निरीक्षण किया गया। हॉस्पिटल पंजीकृत है लेकिन कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं था और कोई पेपर उपलब्ध नही कराया गया । 10 मरीज भर्ती मिले ।अव्यवस्था एवं चिकित्सक के लिए नोटिस जारी किया जाता है। ईशु हॉस्पिटल मेन रोड बड़हलगंज पर निरीक्षण किया गया हॉस्पिटल संचालित नहीं था और ना ही पंजीकृत है ।कोई मरीज भर्ती नहीं मिला नोटिस जारी किया जा रहा है। ओमकार हॉस्पिटल बरहज रोड बड़हलगंज का औचक निरीक्षण किया गया हॉस्पिटल पंजीकृत पाया गया चिकित्सक उपस्थिति मिले साफ सफाई अव्यवस्था के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। ओम साईं हॉस्पिटल बरहज रोड बड़हलगंज में निरीक्षण किया गया डॉक्टर बी एम यादव बीएएमएस उपस्थित मिले। हॉस्पिटल पंजीकृत नहीं था नोटिस जारी किया जा रहा है।