Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरस्वयं सहायता समूह के सदस्यों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक के शहीद हाल में मंगलवार को बीडीओ काशीनाथ सोनकर की अध्यक्षता में सामुदायिक शौचालय की देखरेख करने वाले स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर को संबोधित करते बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने कहा कि सभी समूह स्टॉक रजिस्टर, उपयोगकर्ता रजिस्टर, भ्रमण रजिस्टर बनाकर अद्यतन कर लें और सामुदायिक शौचालय नियमित रूप से सुबह शाम खोलें जिसका लाभ ग्रामीण उठा सके। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने रजिस्टर मेंटेन करने के तरीके बताए। एडीओ पंचायत लालजी राम ने मौके पर समूहों की समस्याएं सुनी और सम्बंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों को उसे निराकरण करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत ने कहाकि साफ सफाई न करने वाले समूह को मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा। उक्त अवसर पर सचिव धर्मेंद्र राय, उमेश सोनकर, श्रुति गुप्ता सहित समस्त ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर मौजूद रहे।