जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। यूनियन बैंक के सहयोग से धर्मापुर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को आरओ वाटर कूलर लगाया गया जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से यूनियन बैंक के क्ष्ोत्रीय प्रमुख शैलेन्द्र कुमार व बीडीओ काशी नाथ सोनकर द्वारा किया गया। इस दौरान बीडीओ ने कहाकि इस भीषण धूप व गर्मी में ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों को इस वाटर कूलर के लग जाने से शुद्ध तथा शीतल पेयजल पीने को मिलेगा। बीडीओ ने यूनियन बैंक से आये हुए अधिकारियों का इस सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान यूनियन बैंक धर्मापुर के शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र राय, बेलाल आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यूबीआई के सहयोग से ब्लॉक परिसर में लगा आरओ वाटर कूलर

Previous article
Next article

