― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरईदगाह कमेटी ने ईद की नमाज हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ईदगाह कमेटी ने ईद की नमाज हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर ईदगाह कमेटी ने ईद-उल-फितर (ईद) की नमाज को लेकर एसडीएम मछलीशहर को नमाज सकुशल संपन्न कराने का ज्ञापन सौंपा। वहीं उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया और कहा कि सारी पहलुओं पर ध्यान होगा और सकुशल नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह कमेटी के सदर ने बताया कि ईदगाह में पेंट और दवा छिड़काव का काम कमेटी के द्वारा किया जा चुका है। जल्द ही मैदान की सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा। इरशाद अहमद सेक्रेट्री/मोतवल्ली ने बताया कि ईदगाह पर ईद की नमाज 07:45 बजे होगी। जिसकी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। ज्ञापन देते समय सदर नुरूज्जमा सेक्रेटरी/मोतवल्ली, इरशाद अहमद, फैजान अहमद खजांची, सदर राशिद खान, रिजवान अहमद, सामाज सेवी, हाफिज यूनुस, कादिर राईन, दानिश, मोहम्मद अली रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।

Share Now...