Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनसुशांत के पास चला गया पेट डॉग फज...

सुशांत के पास चला गया पेट डॉग फज…

सुशांत के पास चला गया पेट डॉग फज…

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गए लगभग ढाई साल हो चुके हैं, फैंस उनकी मौत के गम से उबर भी ना पाए होंगे कि अब एक और दुख की खबर आ गई है। सुशांत सिंह के पालतू डॉगी फज की भी मौत हो गई है। इस बात की जानकारी एक्टर की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी। सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज के मौत की जानकारी बहन प्रियंका ने ट्वीट कर दी। प्रियंका ने ट्वीट किया तुमने अपने दोस्त के स्वर्ग राज को ज्वाइन कर ही लिया। हम भी जल्दी ही तुम्हारा साथ देंगे। तब तक, दिल दुखता रहेगा। इसी के साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की। एक फोटो सुशांत की है, जहां फज उनके माथे को चूम रहा है। वहीं एक फोटो में खुद प्रियंका हैं, जो फज के साथ खेलती, पोज करती दिख रही हैं। सुशांत के जाने के बाद से ही फज के कई वीडियो वायरल हो रहे थे, जहां एक्टर की याद में ये बेजुबान जानवर हैरान परेशान घूमता नजर आ रहा था। तब से ही फज उदास रहने लगा था। सुशांत और डॉगी फज बेहद करीब थे। दोनों खूब मस्ती किया करते थे और उन वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे। लेकिन सुशांत की मौत के बाद से फज का बुरा हाल हो गया था। वह गुमसुम रहने लगा था और अब उसकी मौत ने सुशांत के फैंस को दुखी कर दिया है। कमेंट सेक्शन में फैंस फज की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। वहीं सुशांत के साथ फज की खेलते हुए वीडियोज को शेयर कर रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि यही सच्ची दोस्ती होती है। दोस्त चला जाए तो आपका मन कहीं नहीं लगता है। फज और सुशांत की दोस्ती कितनी पवित्र थी, इससे पता चलता है। कई यूजर्स इमोशनल हो गए हैं। एक ने लिखा सुशांत अब आप शायद अकेले ना हो।