Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरऋषभ पंत ने जान बचाने वाले 2 लड़कों के लिए की भावुक...

ऋषभ पंत ने जान बचाने वाले 2 लड़कों के लिए की भावुक पोस्ट

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की सर्जरी हो गई है। वह अभी मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। इसके ब्ााद पंत ने ट्वीट करके अपने साथी खिलाड़ियों, डॉक्टर्स और फैंस को धन्यवाद दिया था। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट और किया, जिसमें उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले दो हीरोज के लिए बड़ी बात कही है। ऋषभ पंत ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन मुझे इन दो हीरोज के बारे में बताना चाहिए, जिन्होंने मेरी दुर्घटना के दौरान मदद की और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंच जाऊं। भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर की सुबह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। तब उनका एक्सीडेंट हो गया। बाद में उन्हें वहां मौजूद लोगों ने कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पंत के कार से निकलते ही कार में आग लग गई। इसके बाद पंत का देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज किया, लेकिन सर्जरी के लिए उन्हें देहरादून से मुंबई शिफ्ट कर दिया गया। घायल होने की वजह से ही ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर से बाहर हो गए हैं। वहीं,कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि पंत आईपीएल और वनडे वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पंत विस्फोटक बैटिंग में माहिर हैं। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने भारत के लिए 33 टेस्ट, 30 वनडे मैच और 66 टी20 मैच खेले हैं।