Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशसुरंग खोदकर चोरों ने ट्रेन का इंजन ही कर दिया पार

सुरंग खोदकर चोरों ने ट्रेन का इंजन ही कर दिया पार

बिहार में चोरी की वैसे तो आए दिन घटनाएं देखने को मिलती हैं. लेकिन बिहार पुलिस ने इस बार एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ट्रेन का इंजन चुरा ले जाता था. हैरान करने वाली बात ये है कि इसके लिए चोरों ने बकायदा सुरंग खोद रखी थी. पुलिस ने बताया कि चोरों ने इंजन को चुराने के लिए बरौनी से मुजफ्फरपुर तक सुरंग ही खोद डाली थी. इसके बाद चोरों ने बरौनी के गरहरा यार्ड से रेल के एक पूरे इंजन को ही गायब कर दिया.

पुलिस को ट्रेन के इंजन गायब होने की खबर तब मिली जब तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. इनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर की प्रभात कॉलोनी स्थित एक कबाड़ के गोदाम से इंजन के पुर्जों की 13 बोरियां बरामद कीं. इस दौरान पुलिस ने कहा कि हमने यार्ड के पास एक सुरंग का पता लगाया, जिसके माध्यम से चोर आते थे और इंजन के पुर्जों को चुरा लेते थे और उन्हें बोरियों में भरकर ले जाते थे. इन सब के बावजूद रेलवे के अधिकारी इससे पूरी तरह अनभिज्ञ थे. इसके साथ ही पुलिस ने यह भी स्वीकार किया कि चोरों का गिरोह बिहार में सक्रिय है इस बात की खबर आ रही थी. हमें कुछ शिकायतें भी मिली थी जिसमें सूचना मिली थी कि डीजल व पुरानी ट्रेनों के इंजन को चोर चुरा रहे हैं. स्टील के पुलों को तोड़ रहे हैं, इससे पुलिस परेशान थी. गुरुवार को बिहार पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया. इससे पहले हाल ही में खबर आई थी कि अररिया में फॉरबिसगंज को रानीगंज से जोड़ने वाले पलटनिया पुल से चोरों ने लोहे के कुछ एंगल और पुल के दूसरे हिस्सों को चुरा लिया था. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया. इसके साथ ही बिहार के पूर्णिया में चोरों ने प्रदर्शनी के लिए रखे गए भाप वाले एक पूरे विंटेज ट्रेन के इंजन को ही चुराकर बेच दिया. पुलिस ने बताया कि इस वारदात में एक रेलवे इंजीनियर भी शामिल था.