Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयअमेरिका में फोन पर दूसरी महिला से बात करने पर प्रेमिका ने...

अमेरिका में फोन पर दूसरी महिला से बात करने पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी का घर जलाया

लड़की अपने प्रेमी को किसी महिला से बात करते या उसकी तारीफ करते कभी स्वीकार नहीं कर पाती है. वह अपने पति या प्रेमी के प्रति हमेशा चौकन्ना रहती है. वह नहीं चाहती है कि कोई भी महिला उसके पति या प्रेमी के संपर्क में आए. अमेरिका के दक्षिणी प्रान्त टेक्सास से इसी से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड का घर सिर्फ इसलिए फूंक डाला, क्योंकि प्रेमी के घर के फोन पर किसी अन्य महिला ने कॉल कर दिया था. पुलिस ने बताया कि फेसटाइम ऐप से सोटो नाम की लड़की अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी. उसी वक्त किसी महिला की कॉल आ जाती है और उसका बॉयफ्रेंड कॉल रिसीव कर लेता है. दूसरी महिला की आवाज सुनते ही सोटो गुस्से से भर जाती है. तुरंत ही वह अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंच जाती है. पहले तो उसने कीमती ज्वेलरी और सामान चुराए, फिर बदला लेने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड के ड्राइंग हॉल के सोफे में आग लगा दी और देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई. जब घर में आग लगी तो उसने वीडियो रिकॉर्ड किया और अपने बॉयफ्रेंड को दिखाया, कि उसने सोफे पर आग लगाई है. आग से घर में  लगभग 50,000 अमेरिकी डॉलर का सामान जलकर राख हो चुका है. बता दें जिस महिला की आवाज सुनने के बाद सोटो आगबबूला हुई थी. बाद में पता चला कि वह महिला उसके प्रेमी की करीबी रिश्तेदार थी. सोटो को सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया.  फेसटाइम एपल का वीडियो और ऑडियो चैटिंग प्लेटफॉर्म है जो आईफोन यूजर्स को वीडियो या ऑडियो फीचर के जरिए एक दूसरे से संवाद करने की सुविधा देता है.