Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखुली बैठक में जनता ने अपनी समस्यायों को रखा

खुली बैठक में जनता ने अपनी समस्यायों को रखा

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी विकास खण्ड के नेहरूनगर ग्राम सभा के पंचायत भवन पर शुक्रवार को एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान मंजू देवी ने किया। बैठक में जुटे ग्रामीण ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उसके निदान कि मांग किया। रेखा देवी पत्नी राजपत राजभर ने राशन कार्ड में अक्सर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर महीने किसी न किसी के कार्ड से एक दो लोगों का नाम कट जाता है। इसी प्रकार विजय शंकर मिश्रा व अवधेश कुमार ने गांव में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत जो सड़कों को खोद कर पाइप लाइन डालने वाली जगह को रिपेयर करवाने की मांग किया। इसके अलावा अनिल पाठक, अजित राजभर, शिशु उपाध्याय आदि ने किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की शिकायत की। कार्यक्रम में प्रमुख अधिकारी के रूप में एडीओ आइएसबी रत्नेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी साजिद अंसारी, लेखपाल अजय कुमार भारती आदि ने समस्याओं को सुनकर उसके निदान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राममिलन राजभर सहित गांव के काफी लोग मौजूद रहे।