― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुंगुलपुर गांव के चर्चित मामले का हुआ निस्तारण

सुंगुलपुर गांव के चर्चित मामले का हुआ निस्तारण

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव के एक चर्चित मामले का थाने पर समाधान दिवस पर निस्तारण करवाया गया इसे निस्तारित होने की खूब चर्चा है। ज्ञात हो उक्त गांव निवासी सीमा सिंह तथा विपिन सिंह के बीच सड़क के खड़ंजे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। एक पक्ष रास्ता बनवाने तथा दूसरा पक्ष उसे रोकवाने के जिद पर अड़ा था। दोनों पक्षों का यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका था। समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। समाधान दिवस में मौजूद तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने लेखपाल को बुलवाकर सारी जानकारी ली। उसके बाद दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले का निस्तारण कर दिया। इसके अलावा जमीन सम्बंधित तीन और मामलों का निस्तारण किया गया। कुछ मामलों के लिए लेखपाल को बुलवाया गया है।

Share Now...