Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअबूझ हाल में लगी आग, हजारों की गृहस्थी का सामान जला

अबूझ हाल में लगी आग, हजारों की गृहस्थी का सामान जला

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव के सेमरहा मजरे में शुक्रवार की देर शाम अबूझ हाल में लगी आग से एक परिवार की तीन छप्पर में रखी सारी गृहस्थी उजड़ गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी में एक लाख से अधिक का सामान जल गया। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार को खाने पीने की त्वरित सहायता मुहैया करा दिया है। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। गांव निवासी जीरा देवी पत्नी रमेश निषाद का परिवार शाम को खाना खाने के बाद बाहर द्वार पर सो गया। रात लगभग साढ़े दस बजे अचानक उनके छप्पर से आग की लपटे उठने लगी। जलते हुए बांस बल्ली की आवाज सुन स्वजनों की नींद खुल गई। वे शोरगुल करते हुए आग पर पानी फेंकने लगे। मौके पर तमाम ग्रामीण भी जुट गए तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। दूसरे दिन सुबह पहुंचे प्रधान ने तत्काल खाने पीने की ब्यवस्था मुहैया कराई। पात्र होने के बाद भी पीड़ित को सरकारी आवास नहीं मिल सका है। प्रधान ने बताया कि नवीन सूची के लाभार्थियों में उसका नाम भेजा गया है जल्द ही उसे आवास मिल जायेगा।