Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में चलाया अभियान, संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायतजौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन...
Homeअपना जौनपुरसीएम ने बताया मच्छरों होने वाली बीमारी से बचने का उपाय

सीएम ने बताया मच्छरों होने वाली बीमारी से बचने का उपाय

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने ब्लॉक खुटहन के ग्रामसभा कैराडीह गाँव में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के विषय में समुदाय के लोगों को मच्छरों से बचाव मच्छरदानी का प्रयोग, फूल बांह की कमीज पहनने, घर के आस-पास साफ-सफाई, दूषित जल का जल जमाव न होना, के साथ ही हीट वेव लू से बचाव के विषय में बताया कि बहुत जरूरी हो तो तभी धूप में निकले और निकलना भी हो तो सिर पर टोपी रुमाल और साथ में पानी का बोतल जरूर रखें घर में किसी को बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर दिखाएं। इसके साथ ही गांव में माइक्रो प्लान के अनुसार नाली की सफाई, झाड़ी की कटाई दूषित जल जमाव का निस्तारण के विषय में भी जानकारी ली। चिकित्सा अधिकारी डॉ.रोहित लाल, यूनिसेफ डीएमसी गुरदीप कौर, जिले से नीरज सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप जायसवाल, बीएमसी नवीन श्रीवास्तव, प्रधान, सेकेट्री और गाँव के लोग उपस्थित थे।