Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसीआरएस ने किया दोहरीकरण ट्रैक का निरीक्षण

सीआरएस ने किया दोहरीकरण ट्रैक का निरीक्षण

अपने मातहतों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर धारा, शाहगंज। रेलवे स्टेशन पर हो रहे ट्रैक दोहरीकरण का रविवार को औचक निरीक्षण सीआरएस ने मातहतों के साथ किया। कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। रविवार दोपहर अपने सैलून से पहुंचे मातहतों के साथ सीआरएस दिनेश चंद्र देशवाल, एडीआरएम सचिन कुमार ने शाहगंज से बेलवाई तक बन रहे नवनिर्मित दोहरीकरण ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बने पैनल कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान मिले खामियों को अपने मातहतों को सुधारने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण कि सूचना पर पहुंचे छबवां गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ रिंकू ने सीआरएस को छ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। पत्रक में रेलवे दोहरीकरण होने की वजह से छबवां गांव दो भागों में विभाजित हो गया है। उक्त जगह तक जाने के लिए अंडर बाइपास की व्यवस्था हो। ब्रिटिश शासन काल में जब रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा था। तब एक रेलवे फाटक स्थापित किया गया था, जिसका नम्बर 69-सी है। इसी फाटक से उपरोक्त ग्राम वासी रेल पार-आगमन करते थे। अंतिम समय में इस फाटक को हटाकर अन्य जगह स्थापित कर दिया गया। जिससे ग्राम वासियों को अत्यंत असुविधा का दंश झेलना पड़ रहा है। लोगों के अपने खेतों में जाने के लिए 10 किलोमीटर दूर का सफर तय करना पडता है। सीआरएस ने गांव के लोगों को आश्वासन देते हुए आई परेशानियों को दूर करने की बात कही, और पुन:अपने सैलून से रवाना हो गए। इस दौरान हर्ष वर्धन सिंह, उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, दिनेश यादव, नन्हकौ बनवासी, समेत गांव के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सीइओ ए.के.सिंह, इंजिनियर आर.पी.सिंह, स्टेशन अधीक्षक विरेन्द्र कुमार यादव, आरपीएफ प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर आदि मौजूद रहे।