जौनपुर। शुक्रवार को भाजपा के सिकरारा मण्डल में जनता इण्टर कॉलेज, दुदौली में मण्डल अध्यक्ष ब्रह्मदत्त गिरी के नेतृत्व में नव नियुक्त कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत, माल्यार्पण और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री व विशिष्ट अतिथि सुशील मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि सुधाकर उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर व डायरी-पेन भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में परसुरामपुर मण्डल प्रभारी डॉ.देवी प्रसाद सिंह, पांवरा मंडल अध्यक्ष शनि सिंह तथा सुजानगंज मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, सुशील सोनी, नीरज मिश्र, अरविंद सिंह (वेदांती), आलोक सिंह, सुशांत उपाध्याय, अरविंद सिंह, अभिषेक मौर्य, काजल माली, सीमा प्रजापति, अजय सरोज सहित आदि उपस्थित रहें। समारोह के दौरान सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मिले हुए दायित्वों को पूरी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम का समापन भाजपा के जयघोष के साथ हुआ, जिसने कार्यकर्ताओं में नया जोश और प्रेरणा का संचार किया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
सिकरारा मंडल में नव नियुक्त कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य सम्मान समारोह

Previous article

