Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशसारनाथ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सारनाथ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा,वाराणसी। सारनाथ के सोना तालाब में 22साल के युवक ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पार्षद प्रतिनिधि मानसिंह राजभर ने बताया कि शिवकुमार कश्यप के मकान में एक लड़का रहता था। सुबह जब युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से देखा गया वह कपड़े के सहारे लटका हुआ मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मानसिंह राजभर ने बताया कि लड़का घर से अलग रहता था और वाराणसी में टोटो चलाता था। उसके मौसा भी यही रहते थे जो टोटो चलाते है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक सोनू पिछले कुछ समय से वाराणसी में रह रहा था और एक किराए के कमरे में अकेला रहता था। एसीपी कैंट विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हमें घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई। युवक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है, लेकिन हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में मानसिक तनाव में था और क्या वास्तव में कोई प्रेम संबंध उसकी आत्महत्या का कारण बने।