Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

शाहगंज में 26 दिन बाद स्वस्थ होकर घर लौटी 8 वर्षीय बच्ची

शाहगंज की 8 वर्षीय बच्ची गंभीर हालत में 26 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही। उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ और वह स्वस्थ होकर घर लौट गई।

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Homeअपना जौनपुरससुराल पक्ष के पांच पर दहेज उत्पीड़न और दुराचार का मुकदमा

ससुराल पक्ष के पांच पर दहेज उत्पीड़न और दुराचार का मुकदमा

  • पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर धारा, बरसठी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बरसठी पुलिस ने रविवार को घटना के चार साल बाद ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना के हरीपुर गांव की महिला की शादी साल 2018 में जलालपुर थाना के आशापुर गांव निवासी संजय उर्फ संतोष से हुआ था। महिला का आरोप है कि साल 2019 में मेरे सास जेठान-जेठ और पति दहेज के 5लाख रुपये के लिये मारते थे और जेठ ने दुराचार भी किया। इस बात की जब शिकायत की गई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर मायके हरीपुर पहुँचा दिया। पीड़ित महिला लगातार स्थानीय पुलिस से शिकायत करती रही लेकिन पुलिस हीलाहवाली में लगी रही। इसकी शिकायत जब पुलिस अधीक्षक से हुई तो रविवार को सास शांति देवी, जेठानी सीमा देवी, जेठ चंद्रकांत, ससुर कामता प्रसाद पति संजय उर्फ संतोष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुराचार का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।