Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआपदा में गिरी बाउंड्रीवाल के मरम्मत हेतु दर दर भटक रहे पीड़ित

आपदा में गिरी बाउंड्रीवाल के मरम्मत हेतु दर दर भटक रहे पीड़ित

  • मामले के फर्जी निस्तारण को लेकर पीड़ित ने लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर धारा, केराकत। साहब हमरे बाउंड्रीवॉल पर कोतवाली में तैनात होमगार्ड के खेत में लगा पेड़ के गिरने से हमारा बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके लिये पिछले तीन महीने से तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक का चक्कर काट रहा हूँ लेकिन होमगार्ड के दबंगई के कारण आज तक हमारे बाउंड्रीवॉल का मरम्मत नहीं किया जा सका। उक्त बातें सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादी राजधनी पुत्र नन्दू राम ने कही। उन्होंने ने कहा कि आपदा में गिरे पेड़ को लगभग तीन महीनों से ऊपर हो गया है। जिलाधिकारी को पत्रक देने के बाद क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल से हल्का लेखपाल ने तो पेड़ को हटवा दिया। लेकिन मरम्मत नही करवा सके। मरम्मत को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत करने पर सरकी चौकी द्वारा बिना मौके पर गए ही दोनो पक्षों को 116/117 कर मामले का निस्तारण कर दिया। वही राजस्व विभाग के लेखपाल ने यह बताकर मामले का निस्तारण कर दिया कि प्रार्थी व विपक्षी के जमीन के बीच सीमा निर्धारण को लेकर विवाद है। इसलिए प्रार्थी को धारा-24 का सीमांकन कर निर्माण करवाने की रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को भेज मामले से गुमराह कर शिकायत का फर्जी तरीके से निस्तारण कर दिया गया। जबकि पीड़ित का कहना है कि शिकायत में सीमांकन को लेकर कोई विवाद नहीं है। साथ ही निर्माण कराने की शिकायत नही की गई थी। बल्कि आपदा में गिरी बाउंड्रीवॉल की मरम्मत की शिकायत की गई थी। ऐसे गैरजिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी पर उच्चाधिकारी द्वारा क्या करवाही की जाती है देखना दिलचस्प होगा? बहरहाल कब और कैसे बाउंड्रीवॉल की मरम्मत की जायेगी यह तो जिम्मेदार ही तय करेंगे।