जौनपुर धारा,जौनपुर। सीबीएसई बोड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। उन्होने सुमित्रा शिक्षा संस्थान इ.का.विशुनपुर बजरंगनगर से हाई स्कूल की छात्रा आस्था प्रजापति (94.83) प्रतिशत, मा.शारदा इं.कालेज विद्यालय खानापट्टी सिकरारा की आयुषी शुक्ला (94.67), सेन्ट थामस इटंर कालेज शाहगंज की छात्रा रूपांशी अग्रहरि (94.50) प्रतिशत प्राप्त करने वाले एवं श्री गणेश राय इण्टर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र अजय यादव (93.40), ग्राम विकास इण्टर कालेज की छात्रा अंजलि अग्रहरी (92.80), बालिका हिन्दू इण्टर कालेज मुुंगराबादशाहपुर की छात्रा सृष्टि त्रिपाठी (92.00) प्रतिशत और जयराजी रामाश्रय इण्टर कालेज रामनगर घघरिया की छात्रा दीपांशी (92.00) प्रतिशत को मेडल पहनाकर पुरस्कृत करते हुए डायरी, पेन, मिष्ठान देकर मेधावी छात्रों के अभिभावकों को माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में मेधावी छात्रों की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि बच्चें ही भविष्य में विकसित भारत के सपनों को साकार करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद करते हुए बच्चों द्वारा पूछे गये प्रश्नो का जवाब दिया और उन्हे जीवन में किस प्रकार चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है इसके सम्बन्ध में जागरूक भी किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मेधावी छात्रों व उनके परिजनों को डीएम ने किया सम्मानित


