― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरचिलचिलाती धूप में बेसहारा पशु इधर-उधर भटकने को मजबूर

चिलचिलाती धूप में बेसहारा पशु इधर-उधर भटकने को मजबूर

  • गंगौली गांव में किसानो की फसल को छुट्टा मवेशी कर रहे हैं बर्बाद

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश भर में एक भी छुट्टा मवेशी सड़क, खेत व खालियानों में नजर नहीं आने चाहिए अगर ऐसे छुट्टा मवेशी घूम रहे हैं तो उन्हें गौ-आश्रय तत्काल भेजा जाय पर लगता है कि जिले के अधिकारीगणों को योगी सरकार के कार्य रास नहीं आते दिख रहे हैं। कई बार छुट्टा मवेशियों की खबर अखबारों में प्रकाशित हो रही है बावजूद इसके भी सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए अधिकारी व कर्मचारी अच्छे कार्यों का पतीला लगाने पर तुले हुए है।

गौरतलब हो कि एक तरफ जहां बेमौसम की बारिश का कहर किसानों पर टूटा तो वही छुट्टा मवेशियों का झुंड भी किसानों की पकी फसल को बर्बाद कर रहे है। ऐसा ही एक नजारा तहसील मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर गंगौली गांव में छुट्टा मवेशियों का झुंड पकी फसल को बर्बाद करते हुए देखा गया। विडंबना तो देखिए कि लगभग हर रोज स्टेशन रोड से छुट्टा मवेशी बाजार की तरफ जाते हुए देखा जा रहा है। बाबजूद इसके भी भटक रहे छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा जा रहा है। अधिकारी कर्मचारी तंदनिद्रा में सोए हुए हैं। गौशालाओं की बात करें तो उनकी दशा भी किसानों की तरह ही दयनीय है। मद डकारते हुए गौशालाओं के संचालक तो मस्त है वहीं पशु पस्त हैं। बहरहाल चिलचिलाती धूप में इधर उधर भटक रही गायों की इस दुर्दशा पर अधिकारी अपना कर्तव्य निभाएंगे? यह एक सोचनीय विषय है।

Share Now...