Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसमाजसेवी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समाजसेवी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मदरसा चश्म ए हयात रेहटी में एमबीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का शुभारंभ गुफरान सज्जाद, मोहम्मद जावेद, रिंकू सिंह, राजन सिंह के द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन मोहम्मद साबिर के द्वारा कराया गया है। खेलकूद मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसी को ध्यान में रखते हुए इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। पहले मैच का टॉस कैप्टन हयातुल्लाह ने जीतकर निर्धारित 6 ओवर में 36 रन बनाए और विपक्षी टीम को 11 रनों से मैच हराकर जीत हासिल की। निर्णायक मौके पर दिलशाद अहमद द्वारा मेडन ओवर फेंककर मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया गया। उनके इस कारनामे को देखते हुए उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका जमाल अहमद सैफी व मोहम्मद ताहिर ने निभाई। मौके पर मोहम्मद फैजान, शफीक अहमद, मोहम्मद सुफियान, नसीम अख्तर, मोहम्मद अफजल, सरफराज, अलीमुद्दीन, नूरूददीन आदि मौजूद रहे।