Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहिला के गले से चेन छीनकर कर चोर फरार

महिला के गले से चेन छीनकर कर चोर फरार

  • घर के सामने बैठी थी वृद्ध महिला, सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी (कोइरीडीहा) गांव में घर के सामने बैठी वृद्ध महिला के गले से चेन छीनकर बाइक सवार चोर फरार हो गए। महिला ने शोरगुल मचाया जब तक लोग एकत्रित होते तब तक उचक्के भागने में सफल रहे। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी जड़ावती देवी पत्नी कामता प्रसाद अपने घर के साम्ाने हैंड पंप पर मंगलवार की दोपहर 2 बजे बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक से इटौरी की तरफ से दो युवक घर के सामने लगे हैंडपंप पर पानी पीने के बहाने से रुके। एक युवक हैंडपंप पर खड़ा हो गया और दूसरा वृद्ध महिला के पास पहुंचा और गले से चैन छीनकर बाइक से दोनों कोईरीडीहा बाजार की तरफ भागने में सफल रहे। वृद्ध महिला ने शोर मचाया जब तक लोग जुटते और पकड़ने की कोशिश करते दोनों उचक्के लोगों की आंखों से ओझल हो गए। भुक्तभेगी महिला के परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।