Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरसमय पूर्व रिहाई के पात्र बन्दियों को चिन्हित करें

समय पूर्व रिहाई के पात्र बन्दियों को चिन्हित करें

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशों एवं अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशान्त कुमार द्वारा जिला कारागार का भौतिक रूप से निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरानें बन्दियों की समस्याएं तथा जेल अस्पताल में भर्ती बन्दी मरीजों का हाल-चाल पूछा गया। बन्दियों को विधिक एवं मौलिक अधिकारों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। ऐसे विचाराधीन बन्दी जो अपने वादों में पैरवी हेतु अधिवक्ता करने में अक्षम है तथा ऐसे सिद्धदोष बन्दी जो अपने मामलों में उच्च न्यायालय में अपील करने में अक्षम हों वह कारागार अधीक्षक के माध्यम से अपने प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत कर नि:शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। कैदियों के नाबालिक होने की संभावना को देखते हुए जन्म प्रमाण पत्र मंगवाने की सलाह दी गयी। समयपूर्व रिहाई के पात्र बन्दियों को चिन्हित कर उनके प्रार्थना पत्र तैयार कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिला कारागार में कुल 1096 बन्दी है, जिनमें 187 पुरूष तथा 07 महिला सिद्धदोष बन्दी हैं तथा 784 पुरूष तथा 37 महिलाएँ एवं 45 अल्पवयस्क विचाराधीन बन्दी तथा प्रशासनिक आधार पर अन्य कारागार से प्राप्त बंदियों की संख्या 36 है। कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों के साथ कुल 7 बच्चे हैं। जेल अस्पताल के निरीक्षण में साफ-सफाई में कमियों की तरफ इंगित करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। अधीक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि बन्दियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों की एक टीम का गठन भी किया गया है जिनके द्वारा प्रत्येक बुधवार को बन्दियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जेल अधीक्षक को यह भी निर्देशित किया गया कि वह मुख्य चिकित्साधिकारी से सामंजस्य स्थापित करते हुए बंदियों की एचआईवी की जॉच नियमित अंतराल पर कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया, डिप्टी जेलर राजकुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह व सुषमा शुक्ला, चिकित्साधिकारी डा. रविराज, फार्मासिस्ट सतीश कुमार गुप्ता तथा जेल पीएलवी गण व अन्य उपस्थित रहे।