जौनपुर धारा, जौनपुर। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 11 फरवरी (शनिवार) को प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जानी है, जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधी याचिकाओं का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है। लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण किया जा सके, यह सुनिश्चित करने के लिए तथा सुलह समझौते के वादों को चिन्हित करने के लिए प्री-ट्रायल बैठके आयोजित की जानी है जिसमे 11, 18, 25 जनवरी (बुधवार), 2 एवं 9 फरवरी (गुरुवार) को प्री-ट्रायल बैठकों में सुलह-समझौता हेतु चिन्हित किये गये वादों का निस्तारण 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जायेगा।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
11 फरवरी को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Previous article
Next article

