जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने मासिक बैठक की अध्ययता करते हुए कहाकि जिला प्रशासन कानूनी मामले में फेल है। आये दिन जिस तरह जिले में हत्यायें हो रही हैं उससे समाजवादी पार्टी चुपचाप नहीं बैठेगी। कार्यकर्ता तैयार रहें जल्द ही जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करने के उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, आवास घेरो न्याय पाओ सप्ताह चलाया जाएगा। कहा कि नगर का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान है। सभी भाजपा सरकार से निजात पाना चाहते हैं। जिस तरह व्यापारी वर्ग आज परेशान है कभी भी ऐसा परेशान नहीं था। भाजपा सरकार नगर के चुनाव में जिस तरह साजिश के तहत आरक्षण खत्म करना चाह रही थी लेकिन समाजवादी पार्टी द्वारा इसका विरोध कर सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगायी और सुप्रीम कोर्ट में समाजवादी पार्टी ने भाजपा द्वारा अनैतिक तरीके से आरक्षण को प्रस्तुत किया गया था जिससे पिछड़ो का हक मारा जा रहा अनेक तथ्य को पेश किया जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगा दिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रुक्सार अहमद, श्रवण जयसवाल, दीपचंद राम, पूनम मौर्या, अनवारुल गुड्डू, गप्पू मौर्या, कमालुद्दीन अंसारी, मनोज मौर्या, आंनद मिश्रा, संजीव साहू, आलोक यादव आदि रहे। संचालन जिला महाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आवास घेरो न्याय पाओ सप्ताह चलायेगी सपा

Previous article

