जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश डॉ.अवधनाथ पाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के विधायक एंव वरिष्ठ नेताओं के साथ जिलाअधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डॉ.अवधनाथ पाल ने बताया कि जब से भाजपा सरकार आई है प्रदेश में आरजकता का माहौल है। आम लोग दहसत में जिन्दगी जीने पर मजबूर है। आज हम सभी लोग जौनपुर में बढ़ते अपराधों में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं में जनपद के जनमानस में भय एवं व्याप्त है। जिला प्रशासन व शासन में जिम्मेदार पदों बैठे हुए लोग अपनी नाकामियां को छुपाने के लिए समाज के पिछड़े दलित अल्पसंख्यक नौजवान को फर्जी एवं मनमानी ढंग से गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट में फंसा कर उनके पैतृक सम्पत्ति को कुर्क कराया जा रहा है एवं पुलिस द्वारा आम आदमी को संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। बिना नोटिस के लोगों संपत्ति मकान प्रतिष्ठान, स्कूल तक सील किया जा रहा है। दिन प्रतिदिन कहीं न कहीं हत्या का प्रयास गोली चलना छिनैती आदि जैसे जंघन्य घ्ाटनाएं सामने आती जा रही है। बिजली की कटौती किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। बारिश न होने के कारण किसान और बेहाल हो गया है और महंगाई की मार झेल रहें है। उक्त अवसर पर विधायक पंकज पटेल, राजनाथ यादव, श्रवण जयसवाल, राजेन्द्र टाइगर, विवेक रंजन यादव, अंखड यादव, हिरालाल विश्कर्मा, मेवालाल गौतम, राजकुमार बिन्द, भारत यादव, साजिद अलीम, अमजद अली, निजामुद्दीन अंसारी, बरसातू सरोज सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
सपा नेताओं ने जिलाअधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Previous article

