Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरपूर्व विधायक और एनएचएआई के डायरेक्टर ने किया स्थलीय निरीक्षण

पूर्व विधायक और एनएचएआई के डायरेक्टर ने किया स्थलीय निरीक्षण

जौनपुर धारा, केराकत। जौनपुर-आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर बरसों से छतिग्रस्त पड़े एवं बड़ी गाड़ियों हेतु आवागमन अवरुद्ध किए गए चंदवक पुल का बुधवार को केराकत विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक दिनेश चौधरी एवं एनएचएआई के डायरेक्टर ने स्थलीय निरीक्षण किया। तत्पश्चात खुज्जि से केराकत मार्ग के बीच में टाई बीर नाले पर क्षतिग्रस्त पड़े पुलिया का भी निरीक्षण किया। एनएच 233 के जनपद में आ रहे हैं समस्त किसानों के मुआवजा वितरण में भी तेजी लाने हेतु पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने एनएचएआई के डायरेक्टर से वार्ता कर किसानों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु आग्रह किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की विकट समस्या और इन दोनों पुल और पुलिया के अवरुद्धता के वजह से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी गाड़ियों को बंद किए जाने के बाद जितने भी लिंक मार्ग हैं वह लगातार बड़ी गाड़ियों के आवागमन से सब टूट चुके हैं। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक तूफानी सरोज को क्षेत्रवासियों के किसी से भी समस्या से कोई लेना देना नहीं है। क्षेत्रवासियों के प्रति उनकी उदासीनता काफी चिंताजनक है। आये दिन क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों के इस विकट समस्या को देखते हुए पूर्व विधायक दिनेश  चौधरी ने एक शानदार पहल करते हुए एनएचएआई के डायरेक्टर से वार्ता कर उन्हें स्थलीय निरीक्षण करने हेतु आमंत्रित किया था। पूर्व विधायक के पूछे जाने पर एनएचएआई के डायरेक्टर ने कहा कि हम एनएच233 की जद में आ रहा है समस्त किसानों के मुआवज़ा वितरण को भी तेजी के साथ पूरी पारदर्शिता से पूर्ण करेंगे। निरीक्षण के दोरान डोभी ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय प्रकाश उर्फ केडी सिंह, प्रवीण सिंह बबलू, आशुतोष चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.नरसिंह सिंह, दिनेश पांडेय उर्फ दीन्नु पांडे, डब्लू सिंह, बब्बू सिंह, मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, रामदयाल सिंह, आकाश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।