Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनसन ऑफ सरदार-2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सन ऑफ सरदार-2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा

अजय देवगन स्टारर साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ ने लोगों को एंटरटेन करने के साथ ही खूब हंसाया भी था। इस फिल्म में अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आईं थीं। ऐसे में फैंस इस फिल्म के सीक्वल का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि दर्शकों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अजय देवगन इस ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ एक बार फिर से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जल्द ही यह मूवी थिएटर्स में दस्तक देने वाली है, क्योंकि इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘सन ऑफ सरदार-2’ की रिलीज से डेट से पर्दा उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। तरण ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट लॉक हो गई है। 25 जुलाई 2025 को यह फिल्म रिलीज होगी, जो साल 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ की सीक्वल है। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारार फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है।