अंबानी परिवार के लोग जिस काम में भी हाथ डालते हैं उसे ग्रैंड लैवल पर करते हैं। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस शादी में देश विदेश के एक से बढ़कर एक चेहरे नजर आए थे। महीनों बीत जाने के बाद भी लोग राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी को भुला नहीं पाए हैं। इसी बीच राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। हाल ही में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने शादी के बाद अपने परिवार के साथ पहली बार मकर संक्रांति का त्योहार मनाया था। वहीं राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने भी सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। वायरल हो रहे वीडियो में अंबानी परिवार के लोग अपनी छत पर पतंगबाजी करते नजर आ रहे हैं। वहीं घर की महिलाओं को भी पतंगबाजी का मजा लेते हुए देखा जा रहा है। मकरसंक्रांति के मौके पर अंबानीज ने अपने घर की छत को अच्छे से सजाया है। अंबानी परिवार के जश्न का वीडियो देखकर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, इतनी तो पगंत भी सोने की होगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा, भाई कुछ भी कहो अंबानिज के पास पैसा बहुत है तभी तो काम करने के समय में पतंगबजी कर रहे हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
राधिका मर्चेंट ने ससुराल में पहली बार धूमधाम से मनाया मकरसंक्रांति



