Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसड़क पार करते मां-बेटे को स्कार्पियो ने कुचला, मौत

सड़क पार करते मां-बेटे को स्कार्पियो ने कुचला, मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार में हुआ हादसा
  • हादसे के बाद फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर सरायख्वाजा थाना इलाके के जपटापुर बाजार में रविवार की सुबह सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मां-बेटे को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फरार स्कार्पियो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है। बड़उर गांव निवासिनी चंद्रकला देवी 45 पत्नी अमित कुमार जायसवाल की जपटापुर बाजार में पूरब पटरी पर सिलाई व टाफी बिस्किट की दुकान है। रविवार की सुबह सात बजे चंद्रकला दुकान बंद कर अपने बेटे राज जायसवाल 15 पुत्र अमित कुमार जायसवाल के साथ शाहगंज बहन की ससुराल जाने के लिए सवारी के लिए सड़क पार कर पश्चिम पटरी पर अच्छेलाल की दुकान के पास जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक शाहगंज से जौनपुर की तरफ जा रही स्कार्पियो ने दोनों को कुचल दिया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को गंभीर अवस्था में दोनों को शहर की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने दोनों शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के चचेरे भाई संदीप जायसवाल पुत्र भोलानाथ जायसवाल निवासी बड़उर ने वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। प्रभारी निरीक्षक एसएचओ सतीश कुमार सिंह वाहन चालक की तलाश में जुट गए हैं।