जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना परिसर में गत शुक्रवार की रात पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से आरोपित भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य सहित दो को पुलिस ने रविवार को पोटरियां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों का चलान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के समक्ष हुई मारपीट के मामले में पहरे पर तैनात आरक्षी रवींद्र कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के एडवोकेट पद्माकर उपाध्याय, दिवाकर और सुधाकर तथा दूसरे पक्ष के जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह, विशाल सिंह, दिनेश सिंह और अरविन्द सिंह पर सरकारी काम में बांधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। जिसमें जिला पंचायत सदस्य व विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसी मारपीट को लेकर एडवोकेट पद्माकर उपाध्याय ने थाने में अलग तहरीर दी थी। थाना अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने बताया कि घायल एडवोकेट की तहरीर पर मारपीट व अन्य धाराओं में एक अलग मुकदमा उक्त आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
थाने में मारपीट के आरोपित जिला पंचायत सदस्य सहित दो को जेल

Previous article

