Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसड़क पर बजबजा रह सीवर का पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी

सड़क पर बजबजा रह सीवर का पानी, राहगीरों को हो रही परेशानी

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक पुरानी बाजार में दलित बस्ती के पास जल निकासी के लिए बनी अंडरग्राउंड सीवर पाइप लाइन टूटने से सप्ताह भर से सड़क पर पानी बजबजा रहा है। जिससे जहां राहगीरों व आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं संक्रमण भी फैलने की आशंका बढ़ गई। सम्बंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान न होने पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुरानी बाजार में हर घर नल योजना के तहत पाइप जमीन के अंदर डाली जा रही है। एक सप्ताह पूर्व पाइप डालने के लिए जेसीबी से की जा रही खुदाई के दौरान सीवर लाइन की पाइप टूट गई जिससे सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। धीरे-धीरे जलजमाव की स्थिति हो गई। प्रभावित लोगों ने संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं हुआ। जलजमाव से जहां लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है वहीं संक्रमण फैलने की भी आशंका बढ़ गई है। समस्या का समाधान न होते देख प्रभावित लोगों ने दीनानाथ भास्कर के नेतृत्व में अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, जोगिन्दर सोनकर, रविन्द्र सोनकर, गीता देवी, आशा देवी, लीलावती, जयराम, दयाराम, त्रिभुवन, कलावती, मनीषा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।