जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदमारी वार्ड में शनिवार की सुबह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल सटाकर लूटपाट की। बदमाशों ने गले से सोने की चेन और चार अंगूठियां लूट ली। इसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख पचास हजार रुपये बताई जा रही है। सुबह 5:03बजे नंदकिशोर सिंह सुबह टहल रहे थे, चांदमारी वार्ड स्थित पुलिया के पास पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उन्हें रोककर पिस्टल तान दी और कीमती आभूषण लूट लिया। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। सूचना पर लाइन बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। इस घटना के बाद से विश्वविद्यालय कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष से पिस्टल सटाकर साढ़े 4लाख की लूट


