Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमां बेटी को दबंगों ने पीटा

मां बेटी को दबंगों ने पीटा

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुरिस गांव में जमीनी विवाद के चलते दबंग पट्टीदारों ने मां-बेटी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित सुरिस गांव निवासी 38 वर्षीय जया देवी पत्नी स्व. पंकज सिंह व 17 वर्षीय पुत्री नीतू सिंह को शनिवार की सुबह जमीनी विवाद के चलते दबंग पट्टीदारों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस घायलों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया। पीड़िता की तहरीर पर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।