Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभाई बहन को चाची ने डण्डे से पीट कर किया घायल

भाई बहन को चाची ने डण्डे से पीट कर किया घायल

जौनपुर धारा, सिरकोनी। जलालपुर क्षेत्र के हौज अभेरवा गांव में सोमवार को चाची ने नाबालिग भाई व बहन को डण्डे से पीटकर घायल कर दिया। जमीन के विवाद में चाची ने ऐसे क्रूर कृत्य किया। उक्त गांव निवासी रमेश शुक्ला तथा राजेश शुक्ला सगे भाई हैं। राजेश छोटा है। वह मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाता है। उसकी पत्नी रानी शुक्ला गांव के घर पर ही रहती है। रमेश शुक्ला को सरकार प्रधानमंत्री आवास मिला है। आरोप है कि जब रमेश आवास बनवाने लगा तब रानी शुक्ला पैतृक जमीन को अपना बताते हुए आपत्ति करने लगी। बार-बार आपत्ति करके वह आवास को बनाने नही दे रही थी। सोमवार को रमेश अपनी पत्नी के साथ जौनपुर शहर गया था।उसकी 13वर्षीय पुत्री सान्या शुक्ला तथा 11वर्षीय पुत्र अंश शुक्ला घर थे। रानी ने उन बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद कर लिया, साथ ही डण्डे से मारकर अंश शुक्ला का सिर फोड़ दिया तथा सान्या को गला दबाकर खूब पीटा। दोनो बच्चे पड़ोस के एक युवक के साथ थाने पहुंचे। थानाप्रभारी रामसरिख गौतम ने बच्चों को तत्काल रेहटी सीएचसी भेजवाया।