Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिशोरी व महिलाओं में वितरित किया गया सेनेटरी पैक

किशोरी व महिलाओं में वितरित किया गया सेनेटरी पैक

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम महुली के पंचायत भवन में जीवीएस सौहार्द फेलो नीरा आर्या की अध्यक्षता में मां दुर्गा ग्रामीण विकास समिति के सहयोग से सैकड़ों किशोरियों व महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित कर जागरूक किया गया। सौहार्द फेलो नीरा आर्या ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि माहवारी के समय बहुत सी बच्चियां अपने परिवार से खुलकर बात नहीं करती हैं और गंदे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। जो बिमारियो का कारण बनती है। क्योंकि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तभी हमारा समाज स्वस्थ्य रहेगा। वहीं बन्धुता मंच की साथी कृष्णा सोनकर ने बताया कि जब पीरियड्स आता है तो हम लोग किसी से शेयर नहीं करते हैं। सोचते हैं कि कोई न जाने कि हमको पीरियड्स आया है। जो भी खराब कपड़ा मिल जाता हैं, उसका इस्तेमाल कर लेती हैं। जिससे कैंसर एनेमी आदि बीमारियां हो जाती हैं। इससे बचने के लिए हमें सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। इस अवसर पर बन्धुता मंच की साथी सुचित्रा, उषा यादव, मीना, कुमारी और सावित्री सहित सैकड़ों किशोरियां और महिलाएं उपस्थित रहीं।