Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसड़कों के गड्ढामुक्त होने तक अधिकारियों का रूका रहेगा वेतन

सड़कों के गड्ढामुक्त होने तक अधिकारियों का रूका रहेगा वेतन

जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग में मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु बैठक में जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित परियोजनाओं को जनपद एवं विधानसभा की प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुए मार्गों, सेतुओं, सड़क सुरक्षा एवं क्षतिग्रस्त मार्गों/सेतुओं के विशेष मरम्मत के कार्यों पर विधानसभावार चर्चा की गयी। जनप्रतिनिधियों के सुझाव/प्रस्ताव प्राप्त किये गये। इस दौरान मार्गो के चौडीकरण/सुदढीकरण योजना, मुख्यमंत्री ग्राम योजना, कृषि विपणन योजना, लघु सेतु, तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय योजना, तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय योजना, अन्तर्राज्यीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गो का चौडीकरण एवं सुदढीकरण गेट निर्माण, धर्माथ योजना, रेल उपरिगामी सेतु आदि पर विस्तार से चर्चा हुयी। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने कहा कि जितने भी प्रस्ताव जनप्रतिनिधियो द्वारा दिये गये है उनको शत प्रतिशत सम्मिलित कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि सभी अधिकारी 01 सप्ताह में सड़को को गडढा मुक्त करने का कार्य करेंगे इसके साथ ही अधीक्षण अभिंयता को निर्देशित किया खराब सड़कों के पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नामित करे, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी स्वयं सबसे खराब सड़कों का निरीक्षण करेंगे और सम्बन्धित अधीशांषी अभियंता, जेई, एई का तब तक वेतन नही निकलेगा जब तक सभी सड़के गड्ढा मुक्त नही हो जाती है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों का सम्यक उत्तर देे।