Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगड्ढे में तब्दील इमामपुर गौसपीर दरगाह मार्ग

गड्ढे में तब्दील इमामपुर गौसपीर दरगाह मार्ग

खुटहन। इमामपुर से गौसपीर दरगाह, सुतौली घाट, इमामबाड़ा को जाने वाला मार्ग लगभग 10 वर्ष से गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीर गिर कर चुटहील हो जाते हैं। इसकी शिकायत जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से कई बार किया गया, किसी ने ध्यान नहीं दिया। जबकि खेतासराय सहित आजमगढ़ जिले के क ई गांव के लोग शव दाह-संस्कार के लिए इसी मार्ग से सुतौली घाट जाते हैं। इसी मार्ग से गौसपीर दरगाह पर  हर वर्ष लगने वाले उर्स मेले में लाखों जयरीन इजारत करने आते हैं। इसी मार्ग से मुहर्रम का ताजिया कर्बला में दफन करने के लिए हजारों लोग जाते हैं। मुहर्रम चल रहा है, मजलिस के लिए लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्कूल के बच्चों व मरीजों को भी आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं। गड्ढा व बिखरी हुई गिटटीया वाली मार्ग सदर और शाहगंज दोनों विधानसभा में पड़ता है। बार्डर के गांव होने के नाते कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते। लगभग 15वर्ष पूर्व बनी सड़क की गिट्टियां-5 ही वर्ष में बिखर गई थी। तब से आज तक उस पर कोई निमार्ण कार्य नहीं हुआ। बरसात के दिनों में लोग जान को जोखिम में डालकर इस रास्ते से जाते है। जगह-जगह गड्ढा बन गया है।जिसमें पानी भर जाता है, और राहगीर उसी में गिरकर चोटहिल हो जाते है।