जौनपुर धारा,जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व मे भाजपाइयों ने अम्बेडकर तिराहा पर स्थित अम्बेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर धूमधाम से जयंती मनाई। माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म आज के ही दिन महाराष्ट्र के एक महार परिवार में हुआ इनका बचपन ऐसी सामाजिक, आर्थिक दशाओं में बीता जहां दलितों को निम्न स्थान प्राप्त था दलितों के बच्चे पाठशाला में बैठने के लिए स्वयं ही टाट-पट्टी लेकर जाते थे। अपनी शिक्षा पुरी करने के लिए वो मुंबई चले गये, वहां से उन्होंने बीए की शिक्षा पूरी की और फिर अपने आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चले गये उसके बाद उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और इंग्लैंड से अपनी मास्टर्स और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1923 में भारत लौट आए। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य ने कहा कि भारतीय समाज को एक समाज सुधारक की सख्त जरूरत थी और बाबा साहेब ने उस भूमिका को तत्परता से निभाया उन्होंने जातिवाद की इस बुराई से बहुत जोश और उत्साह से लड़ाई लड़ी इसके अलावा, निचली जाति के लोगों के प्रति अन्याय और भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी। उक्त अवसर पर नागेश्वर पाण्डेय, विनय सिंह,जस्विन्दर सिंह, नीरज सिंह, आमोद सिंह, भूपेंद्र सिंह, विनय सिंह, आशीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, इंद्रसेन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, नन्दलाल यादव, विपिन सिंह, विवेक मौर्य, कमलेश निषाद, जगमेन्द्र निषाद, अवनिंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
भाजपा ने मनाया बाबा साहेब अम्बेडकर का जयंती

Previous article
Next article

