― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में गुमटी में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में गुमटी में लगी आग

  • हजारों का सामान जल कर खाक

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर कला गांव में एक गुमटी दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर कला गांव निवासी गुलाब यादव अपने गांव में ही एक गुमटी में दुकान खोलकर अपना रोजी-रोटी चलता था। बुधवार की शाम को दुकान बंद करके घर चला गया। तड़के भोर में लगभग 4:00बजे सूचना मिली उसकी गुमटी में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई है। वह जब मौके पर पहुंचा तो जाकर देखा गुमटी दुकान जलकर राख हो गई थी, दुकान में रखा 60पारले बिस्किट, 50चिप्स, 25 पैकेट निरमा पाउडर, 260शैंपू पाउच, 20पैकेट नमकीन, छह पैकेट चॉकलेट सहित हजारो का सामान जलकर खाक हो गया। गुलाब के मुताबिक आग कैसे लगी यह पता नही चल सका। गुलाब यादव ने आग लगने की सूचना सुबह डायल 112 पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल करके चली गई। थाना प्रभारी जफराबाद सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, यदि तहरीर दी जाती है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...