Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशाहगंज रेंज के अतरही गांव में मिला मृत हिरन

शाहगंज रेंज के अतरही गांव में मिला मृत हिरन

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज रेंज के अतरही गांव में गुरुवार को एक मृत हिरन पाया गया। जानकारी होने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत हिरन को पशु चिकित्सालय सोंधी में पोस्टमार्टम कराकर उसे दफन कर दिया। शाहगंज वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गांव में मृत हिरन देख किसी ने डीएफओ को दी। वहां से सूचना मिलने पर वह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने उन्हें बताया कि दो दिन पहले गांव के निकट हिरन देख कुछ कुत्ते दौड़ा लिए थे। आशंका है कि कुत्तों के हमले से हिरन घायल हो गया। जिस कारण हिरन की मौत हो गई।